Sawan 2024

All About Sawan 2024 – सोमवार को शुरू और सोमवार पर ही समाप्त होगा सावन, बन रहा है अद्भुत संयोग

Sawan 2024:इस बार का सावन बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान कई अद्भुत संयोग हो रहे हैं। वहीं इस बार का सावन और भी खास है क्योंकि इसकी शुरुआत सोमवार से हो रही है और समापन भी सोमवार को होगा। चलिए इस दौरान होने वाले कुछ अद्भुत संयोग के बारे में जानते हैं।

How To Book Mahakaleshwar Ujjain Tickets Online 2024

कब से शुरू होगा सावन ?

इस बार सावन का महीना सोमवार (22 जुलाई ) को शुरू होगा और सोमवार को समाप्त होगा (19 अगस्त)

सावन माह का समापन 19 अगस्त को दिन सोमवार को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर होगा। सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई, 2024 को दिन रविवार को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी, और उदयातिथि के अनुसार 22 जुलाई को सावन आरंभ होगा।

सावन सोमवार का अद्भुत संयोग

इस बार सावन के पहले सोमवार यानी 22 जुलाई को प्रात: से लेकर रात्रि 11 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा प्रीति योग और श्रवण नक्षत्र योग रहेगा। इसके पश्चात अगले दिन 23 जुलाई यानी सुबह 05 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक पुष्कर योग रहेगा।

 हिंदू पंचांग के अनुसार,प्रीति योग सुबह से लेकर शाम 5 बजकर 58 मिनट तक है। इसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 57 मिनट से आरंभ होकर राक 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

सावन सोमवार 2024 की तिथियां:

  • 22 जुलाई: श्रावण का पहला दिन
  • 29 जुलाई: सावन का दूसरा सोमवार
  • 5 अगस्त: सावन का तीसरा सोमवार
  • 12 अगस्त: सावन का चौथा सोमवार
  • 19 अगस्त: सावन का पांचवा सोमवार

सावन का महत्व

हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की एकादशी को देवशयनी एकादशी पड़ती है। इस दिन सृष्टि के पालनहार झीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही वह सृष्टि के संचार का बागडोर भोलेनाथ के हाथ में दे जाते हैं। ऐसे में भोलेनाथ अपने हर एक भक्त की पुकार सुनते हैं। कहा जाता है कि भोलेनाथ को श्रद्धा के साथ सिर्फ जल चढ़ाने से ही वह अति प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा सावन मास ही कांवड़ यात्रा भी आरंभ होती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *